गिरिडीह में 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 1 आरोपी पर तेलंगाना में 65 मामले दर्ज

बैंकों के केवाईसी,आधार अपडेट और कूरियर सेवाओं के नाम पर ठगी
साइबर अपराधी गिरफ्तार
साइबर अपराधी गिरफ्तार
Published on

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विभिन्न बैंकों के केवाईसी अपडेट, आधार अपडेट और कूरियर सेवाओं के नाम पर लोगों को कथित तौर पर ठग रहे थे। साइबर पुलिस उपाधीक्षक आबिद खान ने कहा, आरोपियों को गिरिडीह बस स्टैंड के पास झिझरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। वे जिले के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं। उनके पास से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस को ‘प्रतिबिम्ब पोर्टल’ के जरिए से सूचना मिली थी कि कुछ लोग फोन के माध्यम से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आरोपियों की पहचान दीपू कुमार मंडल उर्फ ​​दीपक मंडल (22), छोटे मंडल (30), श्रवण राय (21) और मोहित कुमार मंडल (19) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि छोटे मंडल के खिलाफ देवघर साइबर थाने में एक मामला दर्ज है और तेलंगाना के हैदराबाद में उसके खिलाफ साइबर ठगी के 65 मामले लंबित हैं। इसी तरह दीपक मंडल के खिलाफ अहिल्यापुर थाने में और श्रवण राय के खिलाफ गिरिडीह साइबर थाने में भी मामले दर्ज हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in