सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, आरोप में जमशेदपुर के 3 लोग गिरफ्तार

2 देशी पिस्तौल बरामद
पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Published on

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शित करने के आरोप में मंगलवार को 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बचन देव कुजूर ने बताया कि हथियारों के साथ तीनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के तुरंत बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के लिए एक टीम गठित की गई। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को ओलिडीह इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया, पूछताछ के दौरान उनसे मिली जानकारी के आधार पर, फोटो में दिखाए गए दो देशी पिस्तौल बरामद कर लिये गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान ऋतेश सिंह, अशोक गुप्ता और राज कुमार मुखिया उर्फ ​​राज बच्चा के रूप में हुई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in