गुमला में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, अभियान जारी

एक एके-47 और दो इंसास राइफल बरामद
नक्सल विरोधी अभियान
नक्सल विरोधी अभियान-
Published on

गुमला : झारखंड के गुमला जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि भाकपा (माओवादी) से अलग हुए समूह झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सदस्य घाघरा जंगल में एकत्र हुए हैं और सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि इस गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों की ओर से कई गोलियां चलाई गईं।

उसने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद घटनास्थल से एक एके-47 और दो इंसास राइफल बरामद की गईं। झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) माइकल एस. राज ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in