एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और टक्कर में 13 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में से दो को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान रियासत मियां (56), शशि पांडे (26) और पुष्पेंद्र कुमार (46) के तौर पर हुई है। सतबरवा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी अंचित कुमार ने बताया कि अन्य घायलों को निकटवर्ती तुम्बागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के समय बस मेदिनीनगर से रांची जा रही थी।