पलामू में 14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, 3 नामजद आरोपी फरार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से खुलेंगे राज
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

मेदिनीनगर : झारखंड के पलामू जिले में 14 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को तेरहासी थाना क्षेत्र के एक कुएं से लड़की का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के दादा की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है।

लेस्लीगंज के SDPO मनोज झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (MMCH) भेज दिया गया है।

तेरहासी पुलिस थाना प्रभारी आनंद राम ने कहा, प्रथम दृष्टया, यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है, जिसमें लड़की की हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in