दो स्कूलों में हमलों के बाद 50 हजार स्कूलों की जांच

दो स्कूलों में हमलों के बाद 50 हजार स्कूलों की जांच

Published on: 

वारसॉ :

पोलैंड में सप्ताह की शुरुआत में दो स्कूलों में हुए हमलों के बाद और अधिक हिंसा को रोकने के प्रयासों के तहत देश भर से 76 लोगों को हिरासत में लिया गया है और लगभग 50,000 स्कूलों की जांच की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पोलैंड में सप्ताह की शुरुआत में स्कूलों में हुए दो हमलों में एक व्यक्ति की मौत और बच्चों सहित कई लोगों के घायल होने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस दौरान कुछ स्कूलों में कक्षाएं स्थगित कर दी गईं, कई अभिभावकों ने बच्चों को घर पर रखा और शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in