केएल डीम्ड यूनिवर्सिटी ने एचसीएल गुवी एआई लैब्स के साथ मिलकर देश का पहला एजेंटिक एआई कैंपस लॉन्च किया।
केएल डीम्ड यूनिवर्सिटी ने एचसीएल गुवी एआई लैब्स के साथ मिलकर देश का पहला एजेंटिक एआई कैंपस लॉन्च किया।

केएल यूनिवर्सिटी ने HCL AI Labs के साथ शुरू किया देश का पहला Agentic AI Campus

Published on

वड्डेश्वरम :

केएल डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी ने HCL AI Labs के साथ साझेदारी कर “नेशन फर्स्ट एजेंटिक एआई कैंपस-पावर्ड बाय एचसीएल एआई लैब्स, विद एआई-पावर्ड डिग्रीज” की शुरुआत की है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के वड्डेश्वरम कैंपस में MoU पर हस्ताक्षर किए गए।समारोह में HCL Group के एवीपी एवं नेशनल हेड-एआई लैब दीपक सर्वानन, क्षेत्रीय प्रमुख संदीप, और ऑपरेशंस हेड सुमिता सहित केएल डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. जी. पार्थ सारथी वर्मा, वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ई. कोनेरू सत्यनारायण ने कहा कि AI को केवल एक विषय तक सीमित रखने के बजाय पूरे शिक्षा तंत्र में शामिल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को AI टूल्स के उपयोगकर्ता से आगे बढ़कर intelligent agents और वास्तविक उपयोग के AI समाधान विकसित करने के लिए तैयार किया जाएगा।Student Skilling and Progression डीन डॉ. श्रीनाथ ने बताया कि विद्यार्थियों को Prompt Engineering, Retrieval-Augmented Generation, Generative AI, LLMs, AI Copilots, Intelligent Chatbots, Workflow Automation और AI-enabled Decision Support Systems का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विनिर्माण, वित्त, साइबर सुरक्षा और स्मार्ट सिटी जैसे क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं पर प्रोजेक्ट, हैकाथॉन और इनोवेशन गतिविधियां कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को AI Engineer, Agentic AI Developer, Generative AI Engineer और AI Product Engineer जैसी उभरती भूमिकाओं के लिए तैयार करना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in