युद्ध के बाद सुरक्षा गारंटी चाहते हैं जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पश्चिमी सहयोगियों से ठोस गारंटी मांगी
Zelenskyy seeks security guarantees after the war
जेलेंस्की
Published on: 

कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पश्चिमी सहयोगियों से ठोस गारंटी मांगी है। उन्होंने कहा कि रूस के दोबारा हमला करने की स्थिति में कौन-सा देश क्या कदम उठाएगा और किस तरह मदद करेगा, यह स्पष्ट होना चाहिए। जेलेंस्की का यह बयान ब्रसेल्स में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और यूरोपीय संघ के अधिकारियों के बीच दो दिनों तक चली वार्ता के बाद आया। बैठक में युद्ध के बाद पुनर्निर्माण, 2027 के वित्तपोषण और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। इस बीच, अगले सप्ताह अबू धाबी में यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। दूसरी ओर, रूसी ड्रोन हमलों से यूक्रेन के सात क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। कीव क्षेत्र में स्थिति सबसे गंभीर बताई गई है। रूसी हमले में मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 53 हो गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News