जर्मनी में युवाओं का प्रदर्शन, कई शहरों में हिंसा और आगजनी

महंगाई और बढ़ती जीवन लागत को लेकर भी युवाओं में नाराजगी
Youth protests in Germany; violence and arson in several cities
प्रदर्शन करते युवा
Published on: 

बर्लिन : जर्मनी में चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की सरकार की नीतियों के खिलाफ हजारों युवाओं ने 34 शहरों में प्रदर्शन किया। 'जेन जी रेगेल्ट' (जेनरेशन जेड संभालेगी) नामक युवा संगठन के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों में रक्षा बजट बढ़ाने और अनिवार्य सैन्य सेवा दोबारा शुरू करने की योजना का विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सैन्य खर्च बढ़ाने से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण सेवाओं का बजट प्रभावित हो रहा है। महंगाई और बढ़ती जीवन लागत को लेकर भी युवाओं में नाराजगी है। दिन में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, लेकिन रात होते ही फ्रैंकफर्ट, हैम्बर्ग और कोलोन में हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकीं तथा कई दुकानों में लूटपाट की। पुलिस ने वाटर कैनन और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। कई अधिकारी घायल हुए और गिरफ्तारियां भी की गईं। आयोजकों के अनुसार, देशभर में करीब 1.20 लाख लोग प्रदर्शन में शामिल हुए, जबकि पुलिस के आंकड़े इससे कम रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News