यूथ फॉर विकसित भारत’ सम्मेलन: राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर जोर

त्यागराज स्टेडियम में ‘यूथ फॉर विकसित भारत – माई भारत यूथ कन्वेंशन’ में 6,000 से अधिक युवाओं की भागीदारी, विकसित भारत 2047 के विजन के लिए नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में उनकी निर्णायक भूमिका पर जोर
कन्वेंशन में करीब 6000 युवा हुए शामिल
‘यूथ फॉर विकसित भारत - माई भारत यूथ कन्वेंशन’ का आयोजन
Published on

नई दिल्ली: भारत सरकार की ओर से शनिवार (6 जून 2026) को त्यागराज स्टेडियम में ‘यूथ फॉर विकसित भारत – माई भारत यूथ कन्वेंशन’ का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में युवाओं की भूमिका को मजबूत करना रहा।

इस कार्यक्रम में देशभर से आए करीब 6,000 युवाओं ने भाग लिया। इनमें छात्र, युवा पेशेवर, महिला प्रतिभागी, उद्यमी, कंटेंट क्रिएटर्स, इनोवेटर्स और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले युवा शामिल रहे।

कन्वेंशन में करीब 6000 युवा हुए शामिल
भोपाल में STF ने पकड़ा कफ सीरप की अवैध सप्लाई का खतरनाक नेटवर्क

युवाओं को किया गया सम्मानित

आयोजन से पहले युवा मामले और खेल मंत्रालय ने कहा था कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन को साकार करने की दिशा में युवाओं को सशक्त बनाने का एक बड़ा प्रयास है। मंत्रालय के अनुसार, ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ के तहत यह पहल युवाओं को बदलाव की सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने पर केंद्रित है।

सम्मेलन में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया गया।

युवाओं की भूमिका पर जोर

मंत्रालय के अनुसार, यह मंच वर्तमान उपलब्धि हासिल करने वालों और भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को एक साथ लाने का प्रयास है। सम्मेलन के जरिए युवाओं की आकांक्षाओं, उपलब्धियों और परिवर्तनकारी क्षमता को उजागर किया गया।

कार्यक्रम में यह भी रेखांकित किया गया कि देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है। सम्मेलन ने राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प और सहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया।

कन्वेंशन में करीब 6000 युवा हुए शामिल
टेलर स्विफ्ट बनीं अरबपति क्लब की टॉप शख्सियत
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in