Barabanki News : रेलवे ट्रैक पर रील बना रहा था छात्र, ट्रेन से …

Barabanki News : रेलवे ट्रैक पर रील बना रहा था छात्र, ट्रेन से …
Published on: 

बाराबंकी : सोशल मीडिया पर आजकल लोग फेम पाने के चक्कर में अजीबो गरीब हरकतें करते रहते हैं। कभी कोई मेट्रो में रील्स बना रहा होता है तो कभी कोई मंदिर के सामने रील्स बना रहा होता है। ऐसे में बाराबंकी से एक शॉकिंग खबर सामने आई है जिसमें रेलवे ट्रेक पर रील्स बनाने के चक्कर में एक युवक ने अपनी जान गवां दी, मौत का लाइव वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया क‌ि युवक की पहचान जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के टेरा दौलतपुर गांव निवासी फरमान के रुप में की गई है। फरमान की रील बनाने का मौत का लाइव वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

कैसे आया ट्रेन की चपेट में?

बता दें कि फरहान अपने 4 दोस्तों के साथ गुरुवार को बारावफात के जुलूस में शामिल होने शहावपुर कस्बा गया था। इस बीच रास्ते में पड़ने वाले दामोदरपुर गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर फरहान अपने दोस्तों के साथ मोबाइल सेल्फी लेने के बाद रील बना रहा था। फरहान का एक दोस्त उसका वीडियो ले रहा था। रील के चक्कर में उसे ट्रेन की तेज आवाज भी सुनाई नहीं पड़ी और फरहान पीछे से आ रही दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। 30 सेकेंड के वीडियो में युवक मोबाइल लेकर रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। पीछे से आ रही ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के तीसरे दिन मौत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in