मत्स्य संग्रहालय में समुद्री जीवन का रोचक अनुभव मिलेगा

मत्स्य संग्रहालय में समुद्री जीवन का रोचक अनुभव मिलेगा
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : श्री विजयपुरम स्थित मत्स्य संग्रहालय-सह-जलजीवशाला, जो मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्यों के चलते 16 मार्च से 5 अप्रैल तक अस्थायी रूप से बंद था, अब सोमवार से आम जनता के लिए पुनः खोल दिया गया है। नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए गए हैं और अब यह परिसर आगंतुकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। यह संग्रहालय-सह-जलजीवशाला समुद्र के भीतर पाए जाने वाले विविध समुद्री जीवों, विशेष रूप से द्वीपों में पाए जाने वाले विशिष्ट स्थानिक प्रजातियों को प्रदर्शित करते हुए एक रोचक और शैक्षिक अनुभव प्रदान करता है। आम जनता, पर्यटकों, विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को इस संग्रहालय का भ्रमण कर क्षेत्र की समृद्ध समुद्री जैव विविधता के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इसके पुनः उद्घाटन का उद्देश्य समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति जागरूकता और सराहना बढ़ाना तथा आगंतुकों को बेहतर और समृद्ध अनुभव प्रदान करना है।

सभी को श्री विजयपुरम स्थित मत्स्य संग्रहालय- सह- जलजीवशाला में आकर इस अद्भुत समुद्री संसार का अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in