World Tourism Day 2023: जानिए क्यों दुनिया भर में खास है आज का दिन

World Tourism Day 2023: जानिए क्यों दुनिया भर में खास है आज का दिन
Published on

नई दिल्ली: आज ही के दिन हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। किसी भी देश की आर्थिक उन्नति में टूरिज्म का खास योगदान होता है। इससे न केवल देश की आमदनी बढ़ती है बल्कि दुनिया भर में उस देश को लेकर अच्छी छवि भी बनती है। इसकी वजह से लाखों-करोड़ों लोगों को नौकरी मिलती है। इसके अलावा टूरिज्म के जरिए लोग कई अलग-अलग और खास जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। इससे लोगों को उस देश या फिर उस जगह की सभ्यता और संस्कृति के बारे में पता चलता है। कोरोना की वजह से साल 2020 में टूरिज्म सेक्टर को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। कई देशों की इकॉनोमी की हालत खराब हो गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे टूरिज्म सेक्टर ने फिर से रफ्तार पकड़ी।

साल 1980 में हुई थी इस दिन शुरुआत

टूरिज्म के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 'वर्ल्ड टूरिज्म डे' मनाया जाता है। यह दिवस साल 1980 से ही मनाया जा रहा है। बताया जाता है कि 27 सितंबर 1970 वो दिन था, जब यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन के कानूनों को अपनाया गया था। इस दिन UNWTO के कानूनों को अपनाना वैश्विक पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर माना गया था। इस दिन को सेलिब्रेट करना का मकसद अतंरराष्ट्रीय समुदाय के भीतर पर्यटन की भूमिका के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है। इसके साथ यह भी बताना है कि टूरिज्म किस तरह से दुनियाभर में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को प्रभावित करता है। इस साल वर्ल्ड टूरिज्म डे का मेजबान देश सऊदी अरब है।

विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम

पिछले 43 साल से विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। इस साल विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम "पर्यटन और हरित निवेश" है। विश्व पर्यटन दिवस सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक है जिसे पर्यटन के महत्व और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्य को समझने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है। इसलिए आज का दिन पूरी दुनिया के लिए खास है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in