Woman groped on Indigo Mumbai-Guwahati flight : आंख लगी तो गलत तरीके से … | Sanmarg

Woman groped on Indigo Mumbai-Guwahati flight : आंख लगी तो गलत तरीके से …

मुंबई : पिछले कुछ महीनों से फ्लाइट में छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक ताजा मामले में मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़ की गई है। पीड़ित महिला यात्री ने आरोप लगाया कि बगल में बैठे शख्स ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इतना ही नहीं आदमी उसके करीब भी आ गया, जिसके बाद महिला यात्री ने शोर मचाया। आरोपी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला यात्री ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि वो फ्लाइट में आराम कर रही थी। इस दौरान अपनी आंखें बंद कर ली। थोड़ी देर बाद देखा कि सीट पर लगी हुई आर्म रेस्ट ऊपर उठी हुई है, जिसपर महिला ने पहले तो कुछ नहीं कहा। हालांकि महिला यात्री को शक जरूर हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है।

पीड़िता ने शिकायत में कही ये बात

पीड़िता ने शिकायत में कहा, ‘मैंने फिर दोबारा सोने की एक्टिंग की और अपनी आंखे बंद कर ली। इसके बाद अहसास हुआ कि बगल में बैठे शख्स ने आर्म रेस्ट ऊपर किया और गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। इतना ही नहीं शख्स नजदीक भी आ गया था।’ इस पूरी घटना के बाद महिला ने फ्लाइट में शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद फ्लाइट अटेंडेट भागते हुए उसके पास आई। आस-पास बैठे सभी यात्री भी शोर से उठ गए थे। महिला यात्री ने सारी बात फ्लाइट कोच को बताई। बाद में आरोपी डर के मारे माफी भी मांगने लगा।

पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार

मामले के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। यह कोई पहली बार नहीं है जब फ्लाइट में ऐसा कुछ मामला सुनने को मिला है। पिछले तीन महीनों में छेड़छाड़ का यह पांचवां मामला बताया जा रहा है।

Visited 208 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर