प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स रख तस्करी, महिला गिरफ्तार

एमडीएमए की कर रही थी तस्करी
प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स रख तस्करी, महिला गिरफ्तार
Published on: 

कोल्लम (केरल) : बेंगलुरु से लाखों रुपये मूल्य के एमडीएमए (ड्रग्स) की तस्करी करने के आरोप में महिला (34) को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान अनिला रवींद्रन के रूप में हुई है जो अंचालुमूदु की निवासी है।

अनिला शक्तिकुलंगरा पुलिस और कोल्लम शहर पुलिस जिला मादक-द्रव्य निरोधक विशेष कार्य बल ने शुक्रवार शाम हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि वह बेंगलुरु से कार में यात्रा कर रही थी और नीदकरा पुल के पास पुलिस ने उसके वाहन को रोका किंतु कार चालक ने वाहन नहीं रोका, जिसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया। कार को रोकने पर पहले 50 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ और बाद में चिकित्सकीय जांच के दौरान महिला के निजी अंगों में छिपाकर रखे गए लगभग 40 ग्राम एमडीएमए का पता चला। महिला कोल्लम शहर में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को एमडीएमए की आपूर्ति करने के लिए मादक पदार्थ की तस्करी कर रही थी।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News