इराक से दो दशक बाद अमेरिकी सैनिकों की वापसी

2003 में अमेरिकी नेतृत्व वाले हमले के बाद शुरू हुई दो दशक से अधिक लंबी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी समाप्त हो जाएगी
Withdrawal of US troops from Iraq after two decades
अमेरिकी सैनिक (फाइल फोटो)
Published on: 

बगदाद : अमेरिका बुधवार तक इराक में अपने बचे हुए सैन्य ठिकानों से सैनिकों को हटा लेगा। इसके साथ 2003 में अमेरिकी नेतृत्व वाले हमले के बाद शुरू हुई दो दशक से अधिक लंबी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी समाप्त हो जाएगी। अमेरिकी सैनिकों की संख्या एक समय 1.70 लाख से अधिक थी, जो जुलाई तक घटकर 200 से भी कम रह गई थी।

दो दशक से अधिक चले युद्ध में करीब 4,500 अमेरिकी सैनिक मारे गए। अमेरिका ने 2011 में इराक से औपचारिक रूप से सेना वापस बुला ली थी, लेकिन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान के तहत 2014 में फिर सैनिक भेजे गए। अमेरिका और इराक ने 2024 में अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन मिशन को समाप्त करने पर सहमति जताई थी। इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने 30 सितंबर को सैनिकों की वापसी की ‘‘निश्चित और अंतिम’’ तारीख बताया है। ईरान और उसके सहयोगियों ने अमेरिकी वापसी का स्वागत किया है। माना जा रहा है कि इराक में तेहरान और उसके समर्थक गुटों का प्रभाव बढ़ सकता है। 30 सितंबर के बाद इराकी सुरक्षा बल देश की सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी संभालेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in