किन किसानों के खाते में इस बार नहीं आएगी 20वीं किस्त ? जानिए यहां

इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी
कृषि योजना
कृषि योजना
Published on: 

नई दिल्ली : इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत देश के किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता 3 बराबर किस्तों के रूप में दी जा रही है।

हमारे देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। देश में करोड़ों लोगों की आजीविका कृषि है। हालांकि, आजादी के कई दशकों बाद भी देश में करोड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इन किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने अपने स्तर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बार में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत देश के किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता 3 बराबर किस्तों के रूप में दी जा रही है। अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।

देशभर में करोड़ों किसानों को अब 20वीं किस्त का इंतजार है। किसानों का यह इंतजार 2 अगस्त को खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त को जारी करेंगे।

वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें इस बार 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। वे किसान जिन्होंने अभी तक इस योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है, उनको अगली आने वाली 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

इसके अलावा जिन किसानों ने अपना बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है, उन्हें भी अगली आने वाली 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इस कारण आपको ये जरूरी कार्य तुरंत करा लेने चाहिए।

वहीं जिन किसानों ने योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी, उनकी भी अगली किस्त अटक सकती है। इस कारण आपको जल्द से जल्द इन गलतियों को ठीक करा लेना चाहिए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in