जब सड़क पर अचानक आया ‘शराब का सैलाब’, वीडियो वायरल

सड़क पर शराब बहने लगी
सड़क पर शराब बहने लगी
Published on: 

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुर्तगाल की एक सड़क की तस्वीर है जहां लाल रंग की नदी बहती नजर आ रही है। यह बहता हुआ पानी खून की नदी की तरह लग सकता है लेकिन असली में यह कोई खून नहीं है। वायरल हो रहे वीडियो में खून के बजाय शराब बह रही है। आपको आगे बताते हैं कि कैसे हुआ ये सब।

दो टैंकों में हुआ था विस्फोट

पुर्तगाल देश के एक तटीय गांव में साओ लोरेंको डी बैरो की सड़कों पर शराब बह रही थी। रविवार का यह मामला बताया जा रहा है। इस एक वाइनरी के 2 टैंकों में अचानक विस्फोट हो गया। साओ लोरेंको डी बैरो के एक गांव की सड़क पर एकाएक 6 लाख गैलन शराब बहने लगी। इसके बाद किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बता दें कि इस शहर में करीब 2 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। मामले में सोमवार को लेविरा डिस्टिलरी ने अपना बयान जारी किया। उनकी ओर से कहा गया कि दो टैंकों में ब्लास्ट होने के बाद यह घटना घटी। इसके कारण सड़क के आसपास खेत, मिट्टी और मकानों के बेसमेंट को नुकसान पहुंचने की ख़बर है। लेविरा डिस्टिलरी की ओर से नुकसान की भरपाई की भी बात कही गई है।

नुकसान की भरपाई करेगी कंपनी

डिस्टिलरी ने कहा कि सफाई और मरम्मत में जो भी खर्चा आएगा, उस खर्च के लिए वह तैयार है। खेत में शराब के कारण जो मिट्टी खराब हो गई है, उसको एक स्पेशल ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि 22 लाख लीटर रेड वाइन का नुकसान हुआ है। हालांकि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। इसके अलावा, विस्फोट के कारणों का पता भी लगाया जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News