पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस को सीने में तकलीफ के कारण अस्पताल में कराया गया भर्ती

राज्‍यपाल आनंद बोस की तबीयत अचानक खराब हो गई है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस को सीने में तकलीफ के कारण अस्पताल में कराया गया भर्ती
Published on: 

कोलकाता - पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को दिल से जुड़ी समस्या के चलते कोलकाता के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजभवन के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सीने में तकलीफ होने पर अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर राज्यपाल का हालचाल जाना। इलाज को लेकर यह भी विचार किया जा रहा है कि उन्हें किसी अन्य चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित किया जाए।

मुर्शिदाबाद जाकर पीड़ितों से की मुलाकात

राज्यपाल सीवी आनंद बोस पिछले कुछ दिनों से हिंसा से प्रभावित जिलों का निरीक्षण कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों का दौरा कर वहां पीड़ितों से मुलाकात की थी। इससे पहले वे मालदा भी गए थे। मुर्शिदाबाद का दौरा करने के बाद राज्यपाल ने वहां की स्थिति को 'अस्वाभाविक और क्रूर' करार दिया।

'लोगों का व्यवस्था से भरोसा उठता जा रहा'

इसके बाद राज्यपाल बोस ने तृणमूल कांग्रेस पर एक बार फिर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि लोगों का शासन व्यवस्था से विश्वास उठता जा रहा है। जहां पहले सिर्फ चुनावों के समय हिंसा देखने को मिलती थी, अब वह एक सामान्य स्थिति बन गई है। एक समुदाय या समूह अपनी ताकत दूसरों पर थोपने की कोशिश कर रहा है, जो उग्र राष्ट्रवाद का सबसे खतरनाक रूप है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News