मौसम ने बिगाड़ा राहुल गांधी का कार्यक्रम: अल्मोड़ा जनसभा रद्द, पंतनगर से फोन पर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

सुरक्षा व मौसम कारणों से हेलीकॉप्टर लैंडिंग रोकी गई, राहुल ने नोटबंदी-जीएसटी को बताया नाकाम, कांग्रेस ने अल्मोड़ा में जल्द नया कार्यक्रम तय करने के संकेत दिए
पंतनगर से मोबाइल पर ही कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
राहुल गांधी की अल्मोड़ा जनसभा हुई रद्द
Published on

Rahul Gandhi का Almora दौरा गुरुवार को खराब मौसम के कारण बाधित हो गया। वह जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन मौसम की खराबी के चलते उनका हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका, जिसके बाद उन्हें पंतनगर लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी पहले Pantnagar Airport पहुंचे थे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद हेलीकॉप्टर को वापस पंतनगर एयरपोर्ट लौटना पड़ा।

आर्थिक नीतियों पर बोला हमला

सभा स्थल तक न पहुंच पाने के बावजूद राहुल गांधी ने फोन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में आर्थिक संकट की स्थिति बन रही है। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी का जिक्र करते हुए सरकार की नीतियों को असफल बताया और अर्थव्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए।

जल्द तय होगा नया कार्यक्रम

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा और मौसम की अनुकूलता न होने के कारण हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। कार्यक्रम रद्द होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंतनगर में उनका स्वागत किया और उनके संबोधन को सुना।

इस घटनाक्रम के बाद पार्टी की ओर से कहा गया कि जल्द ही अल्मोड़ा में नया कार्यक्रम तय किया जाएगा, ताकि कार्यकर्ताओं को सीधे संबोधित किया जा सके।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in