हम जंग का रुख बदल देंगे : आईआरजीसी

ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी, नए हथियारों के इस्तेमाल पर चौंकेगी दुनिया
We will turn the tide of the war: IRGC
हमले के बाद टैंकर में लगी आग से उठता धुंआ
Published on

तेहरान : ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसके पास ऐसे नए रणनीतिक हथियार और सैन्य क्षमताएं हैं, जिनका अब तक इस्तेमाल नहीं किया गया है। आईआरजीसी के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मोहेब्बी ने कहा कि अमेरिका के साथ फिर से संघर्ष हुआ तो उसका स्वरूप पिछली बार से बिल्कुल अलग हो सकता है। मोहेब्बी ने कहा कि भविष्य के संघर्ष में अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा और ‘युद्ध का भूगोल’ भी अलग होगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने कुछ हथियार और सैन्य क्षमताएं अब तक गोपनीय रखी हैं, जो जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल की जा सकती हैं और दुनिया को चौंका सकती हैं। संघर्ष समाप्त नहीं हुआ है और आईआरजीसी लंबे समय तक टकराव के लिए तैयार है। आईआरजीसी प्रवक्ता ने दावा किया कि अमेरिका युद्ध में हार चुका है और उसकी हार ऐतिहासिक व अपमानजनक है। मोहेब्बी ने कहा कि आईआरजीसी का अमेरिका के साथ कोई आधिकारिक या अनौपचारिक संपर्क नहीं है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in