

सन्मार्ग संवाददाता
श्री विजयपुरम : महिला कैंडिडेट मास्टर (डब्ल्यूसीएम) कस्तूरी भाई आर ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तमिलनाडु के तांबरम में 10 से 14 जून 2026 तक आयोजित प्रथम चेंगलपट्टू अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता की मुख्य श्रेणी में पांचवां स्थान हासिल किया। देशभर से आए मजबूत और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए कस्तूरी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उल्लेखनीय निरंतरता का प्रदर्शन किया। उन्होंने नौ राउंड में कुल सात अंक अर्जित किए और प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहीं। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 7,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। अंडमान निकोबार शतरंज संघ (एएनसीए) ने कस्तूरी भाई आर को इस सराहनीय उपलब्धि पर बधाई दी है तथा उनके भविष्य के शतरंज करियर और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।