भारत से जल बंटवारे का हल बातचीत के जरिए ही संभव : बांग्लादेश

विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि दोनों देशों के नेतृत्व में सहयोग के साथ आगे बढ़ने की राजनीतिक इच्छाशक्ति होने पर वार्ता में प्रगति हो सकती है।
Water-sharing issue can only be resolved through dialogue: Bangladesh
बांग्लादेश के मंत्री हुमायूं कबीर
Published on: 

ढाका : बांग्लादेश ने कहा है कि भारत के साथ लंबे समय से चले आ रहे जल बंटवारे के मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही संभव है। विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों देशों के नेतृत्व में सहयोग के साथ आगे बढ़ने की राजनीतिक इच्छाशक्ति होने पर वार्ता में प्रगति हो सकती है। एक सेमिनार के बाद पत्रकारों से बातचीत में कबीर ने कहा कि सीमा पार नदियों और गंगा जल बंटवारा संधि के भविष्य को लेकर दोनों देशों के बीच चर्चा जारी है। उन्होंने क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने पर भी जोर दिया। कबीर ने कहा कि सकारात्मक समाधान के लिए दोनों पक्षों के सभी स्तरों पर ईमानदारी और सहयोग की भावना जरूरी है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश ने जल बंटवारे से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए एक समिति बनाई है, जबकि भारत भी अपने स्तर पर इन मामलों की समीक्षा कर रहा है। भारत और बांग्लादेश के बीच 54 साझा नदियां हैं। तीस्ता जल बंटवारा लंबे समय से दोनों देशों के बीच प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। वहीं, 1996 में हुई गंगा जल बंटवारा संधि दिसंबर 2026 में समाप्त होनी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in