ईरान के साथ युद्ध ‘बहुत जल्द’ खत्म होगा : ट्रंप

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका युद्ध में जीत रहा
War with Iran will end ‘very soon’: Trump
डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध ‘‘बहुत जल्द’’ खत्म हो जाएगा। उन्होंने ईंधन की बढ़ी कीमतों को ‘‘कृत्रिम’’ और कुछ अधिक बताते हुए कहा कि वैश्विक सुरक्षा के लिए यह कीमत चुकानी पड़ रही है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका युद्ध में जीत रहा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान कुछ समय और संघर्ष जारी रख सकता है, लेकिन अंततः युद्ध जल्द खत्म होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक तरह से लगभग खत्म हो चुका है।’’ ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने को अभियान का प्रमुख उद्देश्य बताया और कहा कि अमेरिका मध्य पूर्व, इजराइल और दुनिया को संभावित बड़े खतरे से बचा रहा है। उनके बयान ऐसे समय आए हैं जब अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष सातवें महीने में पहुंच गया है। युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से खाड़ी के तेल का प्रवाह काफी प्रभावित हुआ है। युद्ध से पहले दुनिया के करीब 20 प्रतिशत पेट्रोलियम की आवाजाही इस मार्ग से होती थी। ट्रंप ने ईंधन कीमतों में जल्द गिरावट का दावा करते हुए कहा कि चुनाव के बाद तेल की कीमतें तेजी से नीचे आएंगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News