वॉयजर-1 ने तय की एक प्रकाश-दिन की दूरी, बना नया इतिहास

इस उपलब्धि के साथ यह पृथ्वी से करीब 16 अरब मील (26 अरब किलोमीटर) दूर पहुंच गया है।
Voyager 1 covers a distance of one light-day, making new history
वॉयजर 1 अंतरिक्ष यान
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान वॉयजर-1 बुधवार को पृथ्वी से एक प्रकाश-दिन की दूरी पर पहुंचने वाला पहला मानव निर्मित यान बन गया। इस उपलब्धि के साथ यह पृथ्वी से करीब 16 अरब मील (26 अरब किलोमीटर) दूर पहुंच गया है। अब इससे भेजे गए रेडियो संकेतों को पृथ्वी तक पहुंचने में लगभग 24 घंटे लगेंगे। वॉयजर-1 ने पांच सितंबर 1977 को अपनी यात्रा शुरू की थी। इसने सौरमंडल के बाहरी ग्रहों का अध्ययन करने के बाद अंतरतारकीय अंतरिक्ष में प्रवेश किया। इसकी जुड़वां यान वॉयजर-2 ने भी ग्रहों के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। दोनों यान 2027 में अंतरिक्ष में अपने 50 वर्ष पूरे करेंगे। 1970 के दशक की तकनीक से बने इन यानों ने अपनी अनुमानित कार्य अवधि से कहीं अधिक समय तक काम किया है। हालांकि, वॉयजर-1 के 10 में से आठ वैज्ञानिक उपकरण बंद हो चुके हैं और इसकी ऊर्जा क्षमता लगातार घट रही है। इसके बावजूद दोनों यान सौरमंडल से बाहर के अज्ञात क्षेत्र से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक आंकड़े भेज रहे हैं। वैज्ञानिकों को आशंका है कि अगले दशक में इनसे मिलने वाला अंतिम संकेत भी समाप्त हो सकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News