इजराइल में कल मतदान, नेतन्याहू की सत्ता दांव पर

नेतन्याहू भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोपों का भी सामना कर रहे
Voting in Israel tomorrow; Netanyahu's hold on power at stake
बेंजामिन नेतन्याहू
Published on: 

यरुशलम : इजराइल में मंगलवार को संसदीय चुनाव होंगे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सात अक्टूबर 2023 को हमास के हमले और उसके बाद शुरू हुए युद्ध से निपटने के सरकार के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। चुनाव में नेतन्याहू के दक्षिणपंथी गठबंधन को पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट के नेतृत्व वाली विपक्षी ताकतों से चुनौती मिल रही है। जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने की स्थिति नहीं है। इजराइल की संसद नेसेट में 120 सदस्य होते हैं। सरकार बनाने के लिए किसी नेता को कम से कम 61 सांसदों का समर्थन हासिल करना होगा। चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाला दल अपने आप सरकार नहीं बना सकता। गाजा युद्ध, ईरान से खतरा, अमेरिका के साथ संबंध और नेतन्याहू की जवाबदेही प्रमुख चुनावी मुद्दे हैं। इसके अलावा, अति-रूढ़िवादी यहूदी समुदाय को सैन्य सेवा से छूट और न्यायपालिका में प्रस्तावित बदलावों को लेकर भी विवाद है। नेतन्याहू भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोपों का भी सामना कर रहे हैं, जिन्हें वह खारिज करते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in