विश्व पर्यटन दिवस पर पांच संग्रहालयों और चाथम आरा मिल में निःशुल्क प्रवेश

पर्यटकों और आम लोगों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क
समाचार 6: चाथम आरा मिल का दृश्य।
समाचार 6: चाथम आरा मिल का दृश्य।
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजय पुरम - 27 सितंबर 2026 को मनाए जाने वाले विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सद्भावना स्वरूप चाथम आरा मिल, समुद्रिका संग्रहालय, मानवशास्त्रीय संग्रहालय, मत्स्य संग्रहालय और सेल्युलर जेल संग्रहालय में पर्यटकों तथा आम जनता के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

विश्व पर्यटन दिवस 2026 का आयोजन “पर्यटन के पुनर्रूपांकन के लिए डिजिटल कार्यसूची और कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय के साथ किया जाएगा। इस खास मौके पर पर्यटकों और आम जनता को द्वीपसमूह के प्रमुख पर्यटन स्थलों और विरासत से जुड़े इन संस्थानों में बिना किसी प्रवेश शुल्क के जाने की विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in