Viral Video: फ्लाइट में अचानक महिला करने लगी अजीब हरकत, लोग हुए हैरान

Viral Video: फ्लाइट में अचानक महिला करने लगी अजीब हरकत, लोग हुए हैरान
Published on: 

नई दिल्ली: प्लेन में सफर कर रही एक महिला अचानक सीट से चीखते हुए उठती है, फिर एक क्रू मेंबर को पीटना शुरू कर देती है। चौंकाने वाली यह घटना फ्रंटियर एयरलाइंस की ह्यूस्टन से डेनवर की एक फ्लाइट में 16 नवंबर को घटी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिला पैसेंजर को बीच उड़ान के दौरान लोगों से बहस करते और क्रू मेंबर के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

फ्लाइट में मौजूद बाकी पैसेंजर्स कुछ समझ पाते, उससे पहले एक अन्य महिला पैसेंजर ने खुद को 'पादरी' होने का दावा करते हुए सभी लोगों को समझाया कि प्लेन में कोई शैतानी साया है, जो आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों को मारना चाहता है। इसके बाद वह यीशु मसीह का नाम लेते हुए प्रेयर गाना शुरू कर देती है। वह कहती है- 'महिला किसी शैतानी साए के कब्जे में है। उसे मदद की जरूरत है।' वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महिला को रोकने की कोशिश की जाती है, तो वह किसी तरह छूटकर सीटों के ऊपर चढ़ते हुए एक केबिन क्रू से उलझ पड़ती है।

अराजकता के बीच विमान को डलास में लैंड किया गया, ताकि पुलिस महिला को अपनी गिरफ्त में ले सके। वीडियो के आखिर में एक कानून प्रवर्तन अधिकारी को विमान में चढ़ते और अनियंत्रित महिला यात्री को वहां से हटाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एयरलाइंस की ओर से अभी तक मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News