Viral News : शख्स ने केक पर लिखवाया था नाम, पेस्ट्री शॉप ने लिख दिया ऐसा कुछ कि …

Viral News : शख्स ने केक पर लिखवाया था नाम, पेस्ट्री शॉप ने लिख दिया ऐसा कुछ कि …
Published on

नई दिल्ली : सोशल मीडिया के इस दौर में लोग अक्सर चीजों को घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर देते हैं। अब अगर किसी को किसी भी मौके के लिए कोई खास चीज मंगानी हो तो, उसके लिए उसे बाहर शॉप या मार्केट में नहीं जाना पड़ता। घर बैठे फोन से ही मिनटों में आर्डर हो जाता है, लेकिन ऑनलाइन आर्डर की गई चीजों में अक्सर गलतियां देखने को मिली है। और ऐसा ही कुछ हुआ है वायरल हो रही पोस्ट में शख्स के साथ। शख्स ने जोमोटो से केक ऑर्डर किया था, तो उसके साथ कुकिंग इंस्ट्रक्शन भी लिखे थे, लेकिन केक बनाने वाले ने केक पर लिख दिया कुछ अजीब ही। सोशल मीडिया पर पोस्ट खूब वायरल हो रही हैं।

केक पर यह क्या लिख दिया


एक शख्स ने मुंबई में पवई की कोस्टेन पेस्ट्री शॉप से चॉकलेट मूस केक ऑर्डर किया और साथ ही इंस्ट्रक्शन दिए कि इस पर हैप्पी बर्थडे ईशा लिख दिया जाए या फिर हैप्पी बर्थडे का स्टिकर लगा दिया जाए नहीं तो अगर पॉसिबल हो तो ईशा लिख दिया जाए। पेस्ट्री शॉप ने 'ईशा पॉसिब' ही केक पर लिख दिया। शख्स के पास जैसे ही केक पहुंचा और उसने जब उसे खोल कर देखा तो वह हैरान रह गया। उसने इस बारे में अपने एक्स अकाउंट से जानकारी शेयर करते हुए जोमैटो कंपनी को टैग करते हुए कहा 'इंस्ट्रक्शंस डिटेल्स में प्लीज शब्द की लेंथ बढ़ाइये।'

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in