मणिपुर में नहीं रुक रही हिंसा, अधिकारियों ने 11 उग्रवादीयों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बुधवार को दी इसकी जानकारी
मणिपुर में नहीं रुक रही हिंसा, अधिकारियों ने 11 उग्रवादीयों को किया गिरफ्तार
Published on

इंफाल : मणिपुर के थौबल, तेंगनौपाल और इंफाल पूर्व एवं इंफाल पश्चिम जिलों से सुरक्षा बलों ने तीन प्रतिबंधित संगठनों के 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रतिबंधित संगठनों के ये उग्रवादी कथित तौर पर जबरन वसूली के मामले में संलिप्त थे। अपुनबा सिटी मेइती के 4 उग्रवादियों को थौबल जिले के सालुंगफाम ममंग लीकाई से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन, तीन कारतूस और तीन हथगोले बरामद किए गए। वहीं, इंफाल पूर्व जिले के वेइथो चिरू से सोशलिस्ट रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। केसीपी (नोंगड्रेनखोम्बा) के एक उग्रवादी को इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल क्षेत्र तथा तेंगनौपाल जिले के मोरेह कस्बे के निकट यूएनएलएफ-के के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in