विद्या बालन ने अपने फर्जी वीडियो से आगाह किया

कहा : इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है
विद्या बालन ने अपने फर्जी वीडियो से आगाह किया
Published on: 

नयी दिल्ली : अभिनेत्री विद्या बालन ने कृत्रिम मेधा (एआई) की मदद से बनाए गए उनके फर्जी वीडियो को लेकर अपने प्रशंसकों को आगाह करते हुए कहा है कि इन वीडियो को बनाने या उन्हें प्रसारित करने में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
विद्या बालन (46) ने शनिवार को अपने ऐसे ही एक फर्जी वीडियो की क्लिप अपने ‘इंस्टाग्राम’ पेज पर साझा की और लिखा, ‘सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर कई वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें मैं दिख रही हूं। हालांकि, मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि ये वीडियो एआई द्वारा बनाए गए हैं और अप्रमाणिक हैं। इनके निर्माण या प्रसार में मेरी कोई भूमिका नहीं है, न ही मैं इनकी सामग्री का किसी भी तरह से समर्थन करती हूं।’ विद्या बालन ने कहा, ‘इन वीडियो में किए गए किसी भी दावे को मेरा नहीं माना जाए, क्योंकि ये मेरे विचारों या काम को नहीं दर्शाते। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि जानकारी साझा करने से पहले उसे सत्यापित करें और एआई की मदद से बनाई गयी भ्रामक सामग्री से सावधान रहें।’ यह पहली बार नहीं है कि एआई से बनाई गई कलाकारों से जुड़ी सामग्री ऑनलाइन सामने आई है। इससे पहले रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, आमिर खान और रणवीर सिंह जैसी फिल्मी हस्तियों से जुड़ी फर्जी सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in