उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का अंडमान-निकोबार दौरा संपन्न

भावपूर्ण विदाई के साथ मुख्यभूमि के लिए रवाना
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का अंडमान-निकोबार दौरा संपन्न
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को 09 अगस्त शाम अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के अपने दो दिवसीय दौरे के समापन के बाद मुख्यभूमि के लिए रवाना होने पर भावपूर्ण विदाई दी गई। उपराष्ट्रपति 8 और 9 अगस्त 2026 को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के दौरे पर थे। उपराष्ट्रपति को हवाई अड्डे पर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल एवं द्वीप विकास एजेंसी के उपाध्यक्ष एडमिरल डी. के. जोशी (सेवानिवृत्त) ने विदाई दी। इस अवसर पर सीआईएनसीएएन वाइस एडमिरल विनीत मैकार्टी, अंडमान एवं निकोबार प्रशासन की मुख्य सचिव चंचल यादव, पुलिस महानिदेशक रविंद्र सिंह यादव, जिला परिषद दक्षिण अंडमान के अध्यक्ष पी. उम्मर, श्री विजयपुरम नगर परिषद की अध्यक्ष एम. वसंता तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in