वेनिस फिल्म महोत्सव: एलेन बर्स्टिन 'गोल्डन लायन फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित

93 वर्षीय अभिनेत्री 'द एक्सॉरसिस्ट', 'मिसेज हैरिस' और 'हाउस ऑफ कार्ड्स' जैसी फिल्मों और श्रृंखलाओं में अपने अभिनय के लिए जाना जाती हैं।
Venice Film Festival: Ellen Burstyn honored with 'Golden Lion for Lifetime Achievement' award
अवार्ड के साथ एलेन बर्स्टिन
Published on: 

लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अभिनेत्री एलेन बर्स्टिन को वेनिस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'गोल्डन लायन फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन हस्तियों को दिया जाता है जिन्होंने सिनेमा जगत में असाधारण योगदान दिया है। एलेन को 'लीडो डी वेनेजिया' में इस सम्मान से नवाजा गया। मनोरंजन जगत की जानी-मानी 93 वर्षीय अभिनेत्री 'द एक्सॉरसिस्ट', 'मिसेज हैरिस' और 'हाउस ऑफ कार्ड्स' जैसी फिल्मों और श्रृंखलाओं में अपने अभिनय के लिए जाना जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में एक अकादमी पुरस्कार, एक टोनी पुरस्कार और कई एमी पुरस्कार जीतकर ‘ट्रिपल क्राउन ऑफ एक्टिंग’ का सम्मान हासिल किया है। फिल्म महोत्सव में एलेन बर्स्टिन की फिल्म 'फ्लेश इम्पैक्ट' भी दिखाई गई। मैगी गिलेनहाल के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसी काल्पनिक दुनिया को दिखाती है, जिसमें हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो 100 वर्ष की उम्र तक जीवित रहती हैं। यह फिल्म महोत्सव दो सितंबर को शुरू हुआ और इसका समापन 12 सितंबर को होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in