दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज पर 100 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत

रेलवे ने कटरा-बनिहाल सेक्शन पर अधिकतम स्पीड सीमा बढ़ाई
चिनार पुल 100 किमी की रफ्तार से पार किया
चिनार पुल 100 किमी की रफ्तार से पार कियाvande-bharat-on-chinar-bridge
Published on: 

नयी दिल्ली: भारतीय रेल ने शुक्रवार एक नया रिकॉर्ड बनाया जब वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26401/26404) ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज ‘चिनाब पुल’ और भारत के पहले केबल-स्टे वाले ‘अंजी पुल’ को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पार किया।

रफ्तार की सीमा 75 किमी से बढ़ाकर 100 किमी की गयी

रेलवे के अनुसार 111 किमी लंबे श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल सेक्शन पर अधिकतम रफ्तार की सीमा 75 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा कर दी गयी है। शुक्रवार इस बढ़ी हुई रफ्तार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इसका वीडियो एक्स पर पोस्ट किया। इससे उधमपुर-श्रीनगर-बनिहाल रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट पर ट्रेन का संचालन आसान होगा। यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को तेजा, सुरक्षित और ज्यादा आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

चिनाब पुल की खासियत

कटरा-बनिहाल सेक्शन 272 किलोमीटर लंबे USBRL का हिस्सा है। यह पूरा लिंक जून 2025 में चालू हुआ था। चिनाब रेल ब्रिज नदी के तल से 359 मीटर ऊपर बना है और इसकी लंबाई 1,315 मीटर है। इसी तरह अंजी ब्रिज भारत का पहला केबल-स्टे रेलवे ब्रिज है। अंजी नदी घाटी पर बना यह पुल कटरा और बनिहाल के बीच स्थित है। इस रूट पर देश की सबसे लंबी ऑपरेशनल ट्रांसपोर्टेशन टनल भी स्थित है जो 12.77 किमी लंबी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in