वैन गॉग की पेंटिंग 19.04 करोड़ डॉलर में हुई नीलाम

इस नीलामी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए
Van Gogh painting auctioned for $190.4 million
निलामी के लिए रखी गई पेंटिंग
Published on: 

न्यूयॉर्क : डच चित्रकार विंसेंट वान गॉग की पेंटिंग ‘चेस्टनट ट्रीज़ इन ब्लूम’ 19.04 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 1,600 करोड़ रुपये) में नीलाम हुई है। इस बिक्री ने कलाकार की नीलामी के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। नीलामी घर सोदबी ने बुधवार को न्यूयॉर्क में इसकी बिक्री की जानकारी दी। 1890 में वान गॉग की मृत्यु से पहले बनाई गई यह कृति नाजी जर्मनी के दौर में कला की लूट से जुड़े विवाद में रही थी। पेंटिंग के मालिक ब्लाक्वियर-एरीटा परिवार ने बताया कि फिशर परिवार के उत्तराधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण समझौते के बाद इसकी बिक्री का रास्ता साफ हुआ। जर्मन प्रकाशक सैमुअल फिशर ने 1909 में पेरिस में यह पेंटिंग खरीदी थी। उनके परिवार ने 1936 में इसे बेच दिया था। ब्लाक्वियर परिवार ने 1975 में इसे खरीदा और करीब पांच दशक तक अपने पास रखा। फिशर के उत्तराधिकारियों ने कहा कि समझौते से नाजी दौर में उनके परिवार को हुई पीड़ा को मान्यता मिली है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News