ईरान में शादी समारोह पर हमले की अमेरिका ने शुरू की जांच

होर्मोजगान प्रांत में शादी समारोह के दौरान हुए हमले में चार लोगों की मौत हुई और करीब 70 लोग घायल हो गए थे
US launches investigation into attack on wedding ceremony in Iran.
प्रेसवार्ता को संबोधित करते उप राष्ट्रपति जेडी वेंस
Published on

वाशिंगटन : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान में एक शादी समारोह को निशाना बनाने वाले हालिया हवाई हमलों की अमेरिका जांच कर रहा है। व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान वेंस ने कहा कि अमेरिका इस घटना को लेकर चिंतित है और जानना चाहता है कि आखिर क्या हुआ। वेंस ने कहा, “हम इसकी जांच कर रहे हैं क्योंकि जाहिर तौर पर हमें इसकी चिंता है। हम जानना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी सेना से कोई गलती होती है तो वह उससे सीखकर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करती है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, होर्मोजगान प्रांत में शादी समारोह के दौरान हुए हमले में चार लोगों की मौत हुई और करीब 70 लोग घायल हुए। ईरानी सरकारी टेलीविजन के अनुसार, अस्पताल में भर्ती 22 वर्षीय एक महिला की बाद में मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या पांच हो गई। वेंस ने अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के खत्म होने की कोई समयसीमा बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह इसे युद्ध नहीं कहेंगे, क्योंकि फिलहाल सक्रिय गोलीबारी नहीं हो रही है। संघर्ष कब खत्म होगा, इसका जवाब उनके पास नहीं है और इसके लिए ईरान से ही पूछा जाना चाहिए।

अमेरिका के साथ घनिष्ठता जॉर्डन पर पड़ रही भारी

अमेरिकी सैनिकों की मेजबानी करने वाले जॉर्डन को ईरान के साथ जारी अमेरिका के युद्ध में वाशिंगटन के साथ करीबी संबंधों की कीमत चुकानी पड़ रही है और ईरान उसके सैन्य ठिकानों को कई बार निशाना बना चुका है। विश्लेषकों का कहना है कि सैकड़ों ड्रोन एवं मिसाइल हमलों ने जॉर्डन पर पहले से मौजूद दबाव को और बढ़ाया है। उनका कहना है कि देश की अर्थव्यवस्था सुस्त है और पड़ोसी वेस्ट बैंक में भी अस्थिरता बढ़ी है, जहां इजराइल ने फलस्तीनियों पर हमले तेज कर दिए हैं। जॉर्डन में और हमलों के खतरे के बावजूद उसके नेताओं का कहना है कि वे अमेरिका के साथ करीबी संबंध बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in