अमेरिका ने कनाडा के एक अरब डॉलर के आयात पर लगाई रोक

दोनों देशों के बीच पहले से जारी व्यापार तनाव बढ़ने की आशंका
US imposes ban on $1 billion worth of Canadian imports
बंदरगाह (फाइल फोटो)
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिका ने मंगलवार से कनाडा के करीब 96.7 करोड़ डॉलर मूल्य के सामान के आयात पर रोक लगा दी। इसमें शराब, डेयरी उत्पाद और मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इससे दोनों देशों के बीच पहले से जारी व्यापार तनाव बढ़ने की आशंका है। अमेरिकी थिंक टैंक अमेरिकन एक्शन फोरम के मुताबिक, प्रतिबंधित आयात में 87 प्रतिशत हिस्सा शराब का है। कुछ डेयरी उत्पादों, जिनमें मट्ठा भी शामिल है, पर भी रोक लगाई गई है। कनाडाई कंपनी बीआरपी की तीन पहियों वाली कैन-एम स्पाइडर और कैन्यन मोटरसाइकिलें भी प्रतिबंध के दायरे में हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडाई सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बाद हुई है। कनाडा ने जवाब में अमेरिकी उत्पादों पर 15 से 50 प्रतिशत तक शुल्क लगाया था। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका पर निर्भरता घटाने और अन्य देशों के साथ व्यापार बढ़ाने की बात कही है। वहीं, ट्रंप ने कहा है कि अंततः कनाडा समझौते के लिए अमेरिका के पास आएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in