अमेरिकी दूतों ने दिए ‘काफी अच्छे’ शांति प्रस्ताव : जेलेंस्की

विटकॉफ और कुशनर ने सप्ताहांत में रूस और यूक्रेन का दौरा किया था।
US envoys presented ‘quite good’ peace proposals: Zelenskyy
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की
Published on

कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने बातचीत के दौरान कई काफी अच्छे और सार्थक प्रस्ताव रखे हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों में अभी कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। विटकॉफ और कुशनर ने सप्ताहांत में रूस और यूक्रेन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जेलेंस्की के साथ कई घंटे बातचीत की। जेलेंस्की ने कहा कि वह इस महीने के अंत में ट्रंप से मुलाकात करेंगे। बैठक में सर्दियों के लिए यूक्रेन की वायु रक्षा सहायता पैकेज पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। जेलेंस्की ने अमेरिकी दूतों के प्रस्तावों का विवरण देने से इनकार करते हुए कहा कि कीव और वाशिंगटन पहले इन प्रस्तावों पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने के तौर-तरीकों को लेकर अब भी गंभीर मतभेद हैं। पूर्वी डोनबास क्षेत्र में यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों का भविष्य प्रमुख विवादों में से एक है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन, अमेरिका और यूरोप के प्रतिनिधि जल्द बैठक कर संभावित त्रिपक्षीय वार्ता की तैयारी करेंगे। तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात या स्विट्जरलैंड अगली वार्ता की मेजबानी कर सकते हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in