अमेरिका ने चीनी हैकरों के नेटवर्क पर कार्रवाई का किया दावा

चीन से जुड़े ‘क्यूटीएफवाई’ (QTFY) नामक समूह पर हमले करने का आरोप
US claims action against Chinese hacker network
हैकर (सांकेतिक चित्र)
Published on

वाशिंगटन : अमेरिका के न्याय विभाग और एफबीआई ने कहा कि उन्होंने चीन समर्थित हैकरों द्वारा अमेरिकी सरकारी एजेंसियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे ऑनलाइन नेटवर्क को बाधित कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, साइबर हमलों से नासा, फेडरल रिजर्व, ऊर्जा विभाग और अमेरिकी सीनेट समेत कई संस्थान प्रभावित हुए। अधिकारियों ने चीन से जुड़े ‘क्यूटीएफवाई’ (QTFY) नामक समूह पर हमले करने का आरोप लगाया। अदालत की अनुमति से की गई कार्रवाई में हैकरों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे दो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को निष्क्रिय कर दिया गया। अमेरिकी न्याय विभाग ने आरोप लगाया कि QTFY को चीन की कंपनी नानजिंग शिनजिउवेई नेटवर्क टेक्नोलॉजी संचालित करती थी। यह समूह पैसे लेकर हैकिंग सेवाएं उपलब्ध कराता था और उसके ग्राहकों में चीन का राज्य सुरक्षा मंत्रालय तथा पीपुल्स लिबरेशन आर्मी भी शामिल थे। QScan और QTRouter नामक इन प्लेटफॉर्म के जरिए हैकर दूसरे देशों में मौजूद संक्रमित उपकरणों के माध्यम से अपने साइबर हमलों का ट्रैफिक भेजते थे। फिलहाल चीन के विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in