

वाशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यूक्रेन को करीब 60 पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइलों की आपूर्ति की मंजूरी अब तक नहीं दी है। मंगलवार को मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। यूक्रेन रूस के बढ़ते मिसाइल और ड्रोन हमलों से निपटने के लिए इन इंटरसेप्टर की तत्काल मांग कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित खेप में अमेरिका निर्मित पीएसी-3 और पीएसी-2 मिसाइलें शामिल हैं। इनमें से कुछ यूरोपीय देशों के भंडार में हैं और उनकी खरीद का खर्च यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगी उठा रहे हैं। करीब 20 पुरानी पीएसी-2 मिसाइलों की आपूर्ति भी मंजूरी के इंतजार में है। वहीं, यूक्रेन में पैट्रियट मिसाइलों के उत्पादन की अमेरिकी अनुमति देने की योजना भी पेंटागन में अटकी हुई है। पेंटागन ने कहा है कि यूक्रेन को समर्थन देने की अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, उसने हथियारों की आपूर्ति पर टिप्पणी नहीं की। रॉयटर्स इस रिपोर्ट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं कर सका।