नोबेल नहीं मिलने पर नाराज ट्रंप ने नॉर्वे को कहा बेकार देश

उन्होंने कहा कि वह कुछ देशों के लोगों का स्वागत करेंगे, लेकिन नॉर्वे के लोगों का नहीं
Upset over not receiving a Nobel Prize, Trump calls Norway a 'useless country'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

पोर्ट ह्यूरन (अमेरिका) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर नॉर्वे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए उसे ‘बेकार देश’ करार दिया। उन्होंने यहां तक कहा कि वह नॉर्वे के प्रवासियों का अमेरिका में स्वागत नहीं करना चाहते। मिशिगन के पोर्ट ह्यूरन में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप ने फ्रांस में हालिया अशांति के लिए आव्रजन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वह कुछ देशों के लोगों का स्वागत करेंगे, लेकिन नॉर्वे के लोगों का नहीं, क्योंकि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला।

हालांकि, ट्रंप प्रशासन की ओर से नॉर्वे के नागरिकों के आव्रजन पर कोई नई आधिकारिक नीति घोषित किए जाने के संकेत नहीं हैं। नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ आइडे ने सोमवार को कहा कि नोबेल समिति स्वतंत्र है और इस बारे में अमेरिकी पक्ष को पहले भी जानकारी दी जा चुकी है। ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में भी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिए जाने को नॉर्वे पर ‘न मिटने वाला कलंक’ बताया था। हालांकि, नोबेल पुरस्कार देने का निर्णय स्वतंत्र नॉर्वेजियन नोबेल समिति करती है, न कि वहां की सरकार।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों के अनुसार, नॉर्वे दुनिया के उच्च आय वाले देशों में शामिल है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News