आगरा में पकड़े गए 38 बांग्लादेशी नागरिक निर्वासित

अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी।
आगरा में पकड़े गए 38 बांग्लादेशी नागरिक निर्वासित
Published on: 

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अवैध रूप से प्रवास कर रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित करके उनके देश वापस भेजने के लिए शनिवार को यहां से रवाना किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (अभिसूचना) दिनेश सिंह ने बताया कि आगरा के सिकंदरा थानाक्षेत्र के सेक्टर-15 में अवैध रूप से रह रहे 38 बांग्लादेशी पकड़े गए और किसी के भी पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

उन्‍होंने कहा कि सभी को अदालत में पेश किया गया और इसके बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। सिंह के के अनुसार 38 बांग्लादेशियों में 23 पुरुष, सात महिलाएं और आठ बच्चे हैं। पुरुष और महिलाएं जेल में थे जबकि बच्चे बाल आश्रय गृह में रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि विदेशी अधिनियम के तहत सजा भुगत चुके आरोपियों और उनके बच्चों को शनिवार को भारत से निर्वासित करके उनके देश पहुंचाने के लिए आगरा से रवाना किया गया। सजा पूरी करने के बाद उन्हें शनिवार को वाहनों से बांग्लादेश सीमा तक भेजा गया। सिंह ने बताया कि उन्हें 13 जनवरी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया जाएगा।

आगरा में पकड़े गए 38 बांग्लादेशी नागरिक निर्वासित
‘स्वदेशी’ और ‘स्वभाषा’ को प्रोत्साहित करें: अमित शाह
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in