क्रीमिया पुल पर यूक्रेन का तीसरा हमला, रेल यातायात ठप

19 किलोमीटर लंबा यह पुल क्रीमिया में सैन्य और नागरिक आपूर्ति का प्रमुख मार्ग
Ukraine's third attack on the Crimean Bridge; rail traffic halted
क्रीमिया पुल
Published on: 

कीव : यूक्रेन ने चार दिनों में तीसरी बार रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले केर्च पुल पर हवाई हमला किया। इससे पुल पर रेल यातायात ठप हो गया। रूसी अधिकारियों के अनुसार, नुकसान का आकलन करने के बाद गुरुवार शाम से रेल सेवा बहाल करने की योजना थी। 19 किलोमीटर लंबा यह पुल क्रीमिया में सैन्य और नागरिक आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि हमले में स्वदेशी नेप्च्यून मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया और रेल पटरी को नुकसान पहुंचा। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी। उन्होंने पुल से सैन्य उपकरणों और गोला-बारूद की ढुलाई रोकने का आदेश भी दिया। यह हमला ऐसे समय हुआ, जब पुतिन चीन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर रहे थे। वहीं, बर्लिन में अमेरिकी दूतों और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच यूरोपीय नेताओं की मौजूदगी में युद्ध समाप्त करने को लेकर वार्ता होनी है। उधर, रूसी हमलों में यूक्रेन के 12 क्षेत्रों में नुकसान हुआ और कम से कम 10 लोग घायल हुए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News