यूक्रेन ने रूस के खिलाफ हमले रोकने की शर्त बताई

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बयान में जेलेंस्की ने कहा कि रूस यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और खाद्य निर्यात को निशाना बनाना बंद करे
Ukraine stated the condition for halting attacks against Russia
जेलेंस्की
Published on

कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस अगर यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और खाद्य निर्यात को निशाना बनाना बंद करता है तो उनका देश भी रूस के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने को तैयार है। अमेरिकी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बयान में जेलेंस्की ने कहा कि रूस की ओर से यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और खाद्य निर्यात को निशाना बनाना बंद करना होगा। इसके बाद यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई में कमी लाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान न्यूयॉर्क में अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों के साथ बातचीत की जा सकती है। जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और संघर्ष को समाप्त करने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा चल रही है। उनकी यह टिप्पणी ट्रंप द्वारा 20 सितंबर को हुई फोन वार्ता में रूस की तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का मुद्दा उठाए जाने के बाद आई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in