यूक्रेन का मॉस्को पर बड़ा ड्रोन हमला, रूसी मिसाइल से 10 की मौत

यूक्रेनी सेना ने करीब 800 ड्रोन दागे
Ukraine launches major drone attack on Moscow; 10 killed by Russian missile
ड्रोन हमले का बाद जलते वाहन
Published on

कीव : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन ने मंगलवार को रूस पर अपने सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक को अंजाम दिया। अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेनी सेना ने करीब 800 ड्रोन दागे। यह हमला दो दिन पहले किए गए बड़े ड्रोन हमले के बाद हुआ है। इस बीच, रूस ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र के एक गांव पर मिसाइल हमला किया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए। अधिकारियों के अनुसार, हमले में कई घर तबाह हो गए। दोनों देशों के बीच लंबी दूरी के हवाई हमलों में लगातार तेजी आ रही है। विश्लेषकों के मुताबिक, करीब 1,250 किलोमीटर लंबे मोर्चे पर ड्रोन और जमीनी रोबोटों की भारी मौजूदगी के कारण सैनिकों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। इसके बावजूद पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में दोनों पक्षों को युद्धक्षेत्र में कोई बड़ी बढ़त नहीं मिल रही है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रातभर में उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने विभिन्न रूसी क्षेत्रों, क्रीमिया और काला सागर तथा आजोव सागर के ऊपर 791 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। एक आकलन के मुताबिक, जनवरी 2025 के बाद यह रूस पर दूसरा सबसे बड़ा ड्रोन हमला है। हमले में किसी की मौत की सूचना नहीं है, हालांकि मॉस्को क्षेत्र में तीन और रियाजान क्षेत्र में तीन लोग घायल हुए।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in