उड़ता बेंगलुरु : 40 करोड़ की कोकीन जब्त

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर दोहा से तस्करी कर साथ ला रहा था यात्री
उड़ता बेंगलुरु : 40 करोड़ की कोकीन जब्त
Published on: 

नयी दिल्ली : वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि डीआरआई अधिकारियों ने बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 40 करोड़ रुपये मूल्य की 4 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की है। इस संबंध में एक यात्री को गिरफ्तार भी किया गया।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की बेंगलुरु क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने 18 जुलाई को दोहा से बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आए एक भारतीय पुरुष यात्री को रोका। यात्री के पास दो सुपरहीरो की कॉमिक्स थीं, जो असामान्य रूप से भारी थीं। इसके बाद अधिकारियों ने पत्रिकाओं के कवर में छिपाये सफेद पाउडर को बरामद किया। मंत्रालय ने कहा, ‘पाउडर में कोकीन पाया गया। बरामद कोकीन का वजन 4,006 ग्राम है और इसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपये है, जिसे एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया।’ इसके बाद, यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और 18 जुलाई, 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News