रूस-यूक्रेन ने एक दूसरे पर दागे लंबी दूरी वाले ड्रोन

रूसी सेना ने यूक्रेन पर 363 ड्रोन एवं 8 मिसाइलों से हमला किया
Ucrene
कीव में रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के विस्तार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी में क्षतिग्रस्त रूसी ड्रोन को देखते आगंतुक।
Published on

कीव : रूसी सेना ने गुरुवार देर रात यूक्रेन पर 363 ड्रोन एवं 8 मिसाइलों से हमला किया। इसके साथ ही यूक्रेन की वायु सेना ने चार ड्रोन को छोड़कर बाकी ड्रोनों और छह क्रूज मिसाइलों को मार गिराया है। इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रात भर कई क्षेत्रों में 39 यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए, जिनमें रोस्तोव क्षेत्र में 19 और वोल्गोग्राद क्षेत्र में 13 ड्रोन शामिल हैं।दोनों क्षेत्र यूक्रेन के पूर्व में स्थित है। दोनों पक्षों द्वारा तेजी से विकसित किये जा रहे घातक ड्रोनों ने युद्ध को नए हथियारों के परीक्षण के मैदान में तब्दील कर दिया है।

यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस द्वारा दागे गये ड्रोनों में से 359 को या तो मार गिराया गया या फिर जाम कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेनी हमले के कारण रूस के तीन हवाई अड्डों से कुछ समय के लिए उड़ानें निलंबित कर दी गयीं। रात भर क्रीमिया को निशाना बनाकर किये गये हमलों के कारण क्रीमिया ब्रिज को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। रूस और यूक्रेन ने हमलों में किसी बड़े नुकसान या लोगों के हताहत होने की सूचना नहीं दी है।

50,000 रूसी सैनिकों को आगे बढ़ने से रोका ः यूक्रेन

कीव : यूक्रेनी सेना ने सुमी में यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के साथ लगी सीमा के निकट इलाकों में रूस के प्रमुख हवाई और समुद्री ब्रिगेड सहित लगभग 50,000 रूसी सैनिकों को आगे बढ़ने से रोक दिया है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के ‘कमांडर इन चीफ’ कर्नल जनरल ओलेक्सेंडर सिरस्की ने बताया कि रूसी सेना लगभग 1,000 किलोमीटर लंबी सीमा में कुछ जगहों पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है हालांकि युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों की बढ़ती संख्या और क्षतिग्रस्त रक्षा उपकरणों के मामले में उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सिरस्की के दावे की पुष्टि नहीं हो पायी है और रूसी अधिकारियों ने इस बयान पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। जानकारी हो कि 3 वर्ष से अधिक समय से जारी युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में महीनों से जारी अंतरराष्ट्रीय प्रयास विफल हो गए हैं। युद्ध के बीच, रूस और यूक्रेन ने इस्तांबुल में प्रतिनिधिमंडलों के बीच हाल ही में हुई वार्ता के दौरान बनी सहमति के तहत युद्धबंदियों की अदला-बदली जारी रखी है। रूस के रक्षा मंत्रालय और यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी सैनिकों की अदला-बदली हुई।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in