रूस ने यूक्रेन के खारकीव शहर में मचाई भारी तबाही

रूसी ड्रोन, मिसाइलों से 18 अपार्टमेंट इमारत और 13 आवास क्षतिग्रस्त, ‘ग्लाइड बम’ भी इस्तेमाल
Ucrene
रूस के हमले से यूक्रेन के खारकीव शहर में तबाही का मंजर
Published on

कीव : रूस ने यूक्रेन के खारकीव शहर को निशाना बनाकर शनिवार को ड्रोन और मिसाइल से बड़े पैमाने पर हमले किए, जिनमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। रूसी हमलों ने 18 अपार्टमेंट इमारत और 13 आवास क्षतिग्रस्त कर दिया। रूसी बमबारी में घातक हवाई ‘ग्लाइड बम’ भी इस्तेमाल किए गए। यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने 215 मिसाइल और ड्रोन से हमले किए तथा यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने 87 ड्रोन और सात मिसाइल को मार गिराया एवं उन्हें निष्क्रिय कर दिया। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने बताया कि यूक्रेन के कई अन्य क्षेत्र भी प्रभावित हुए हैं, जिनमें दोनेत्स्क, द्निप्रोपेत्रोव्स्क, ओदेसा और तेरनोपिल शहर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रूस द्वारा की जा रही हत्याओं और विनाश को रोकने के लिए मॉस्को पर अधिक दबाव बनाने की आवश्यकता है तथा यूक्रेन को मजबूत करने के लिए और अधिक कदम उठाने की भी आवश्यकता है। इन हमलों को लेकर रूस ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

फरवरी 2022 के बाद खारकीव पर सबसे बड़ा हमला : खारकीव के मेयर इगोर तेरेखोव ने बताया कि फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर किए गए आक्रमण के बाद से यह शहर पर किया गया सबसे शक्तिशाली हमला था। खारकीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि शहर के दो जिलों में तीन मिसाइल, पांच हवाई ग्लाइड बम और 48 ड्रोन से हमला किया गया। घायलों में दो बच्चे और 14 साल की किशोरी भी शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हो गए। इससे एक दिन पहले भी रूस ने भीषण बमबारी कर छह यूक्रेनी क्षेत्रों पर हमला किया गया था जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी तथा लगभग 80 अन्य घायल हुए थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in