रूस के हमले में यूक्रेन के दो की मौत

हमले में कीव के उत्तर में स्थित दायमर गांव में एक मंजिला अपार्टमेंट इमारत ध्वस्त हो गई।
Two people killed in Russian attack on Ukraine
हमले के बाद क्षतिग्रस्त इमारत
Published on: 

कीव : रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक एक गांव पर रविवार को किये गए हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए जबकि मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि रूस द्वारा सुबह किये गए हमले में कीव के उत्तर में स्थित दायमर गांव में एक मंजिला अपार्टमेंट इमारत ध्वस्त हो गई। बचाव कर्मियों ने एक बच्चे सहित नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है, जबकि एक अन्य बच्चे को चोटें आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खोज और बचाव दल अन्य बचे लोगों की तलाश में जुटे रहे। यूक्रेन की आपाता सेवा ने बताया कि अब भी 11 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News