अदन के हवाई अड्डे पर गिरी दो मिसाइलें, सभी यात्री सुरक्षित

मिसाइलें यमनिया एयरवेज के एक विमान से करीब 500 मीटर दूर गिरीं
Two missiles land at Aden airport; all passengers safe
अदन का एअरपोर्ट
Published on: 

अदन : यमन के बंदरगाह शहर अदन के हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात दो मिसाइलें गिरी। पुलिस ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया। पिछले 10 दिनों से भी कम समय में हवाई अड्डे पर यह दूसरा हमला है। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यमन सरकार के सूचना मंत्री ने बताया कि इस बार मिसाइलें यमनिया एयरवेज के एक विमान से करीब 500 मीटर दूर गिरीं। उन्होंने बताया कि उस समय विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। विमान में सवार यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हूती विद्रोहियों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच सऊदी अरब और सऊदी अरब के समर्थन वाली यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार, दोनों को निशाना बनाया है। अदन में दो दिनों के भीतर यह दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले, बृहस्पतिवार को हूती विद्रोहियों ने अदन में एक महल परिसर पर हमला किया था, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस महल परिसर में सरकार का मुख्यालय है। एक अज्ञात सैन्य अधिकारी ने बताया कि विद्रोहियों ने हवाई अड्डे से सटे एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया। इस ठिकाने पर विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रही सऊदी अरब के नेतृत्व वाली सेना का अड्डा और हथियारों का भंडार मौजूद है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in